44-45 डिग्री तापमान में भी अन्ना प्रजाति के सेब की खेती संभव

Like farmers, fishermen will also get the benefit of ‘Kisan Credit Card’.
May 18, 2018
हरियाणा में इंडस्ट्रियल एरिया की तरह डेयरी एरिया बनेगा
May 22, 2018
Show all

44-45 डिग्री तापमान में भी अन्ना प्रजाति के सेब की खेती संभव

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली. 21 मई 2018

गन्ना, धान, आलू और गेहूं के अलावा यूपी के किसानों और बागवानी उत्पादकों को सेब की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। यूपी का अन्ना प्रजाति का सेब अब कश्मीर और हिमाचल के सेब को टक्कर देगा।  इसकी खेती के लिए जहां स्थानीय मौसम अनुकूल है तो इस फसल की रोग प्रतिरोधी क्षमता भी काफी अधिक है। यूपी समेत उत्तर भारतीय मैदानी क्षेत्रों में इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दुष्यंत मिश्रा के अनुसार यहां अन्ना प्रजाति पर काम किया जा रहा है। इस प्रजाति को ट्रायल के तौर पर संस्थान के फार्म पर लगाया गया था, जहां पर यह सफल रही और एक साल में ही इस प्रजाति पर अच्छा फूल आने के बाद फल भी आ गया।

इजराइल की है प्रजाति
प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मिश्रा के अनुसार सेब की अन्ना प्रजाति इजराइल की है। यहां के वातावरण के लिए उन्होंने इस प्रजाति को अपने फार्म पर लगाया, जिस पर उसका परीक्षण सही रहा। यह प्रजाति 44-45 डिग्री तापमान में भी हो सकती है। अभी तक के जो फल उस पर आए हैं, उनका आकार भी सही है और जून के अंतिम सप्ताह तक पक जाएंगे। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा।

अन्ना प्रजाति की खासियत  
– अन्ना प्रजाति यहां के मौसम के लिए अनुकूल है
– इस प्रजाति में कोई भी बीमारी नहीं लगती है।
– अन्ना प्रजाति में कोई केमिकल डालने की जरूरत नहीं है।
– पहले साल फल थोड़ा कम आता है, दूसरे साल अच्छे फल आते हैं।
– अन्ना प्रजाति का स्वाद भी अलग है, सेहत के लिए अच्छा है।
– यह प्रजाति जून में पककर बाजार में आती है।
– जून में आना वाला कश्मीर वाला फल महंगा होता है।
– अन्ना प्रजाति के फल के दाम भी कम रहेंगे।

————————————————————————————————————————————–