हरियाणा में इंडस्ट्रियल एरिया की तरह डेयरी एरिया बनेगा

44-45 डिग्री तापमान में भी अन्ना प्रजाति के सेब की खेती संभव
May 21, 2018
‘Model Contract Farming Act, 2018 is farmer friendly’
May 23, 2018
Show all

हरियाणा में इंडस्ट्रियल एरिया की तरह डेयरी एरिया बनेगा

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली. 22 मई 2018

हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया है कि डेयरी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जगह-जगह इंडस्ट्रियल एरिया की तरह डेयरी एरिया बनाने पर विचार कर रही है। जैसे लोगों को ठहरने के लिए जगह-जगह पीजी बने हुए हैं उसी प्रकार अब गाय-भैंसों को रखने के लिए भी राज्य में जगह-जगह पीजी बनाया जाएगा जहां उनको पालने से लेकर दूध निकालने का भी काम किया जाएगा।

गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे अच्छी भैंस है जिनकी कीमत नौ करोड़ रुपये तक है। हमारे पास 22 लाख दुधारू पशु हैं, जिसमें 6 लाख देसी गाय और 9 लाख जर्सी गाय हैं। इसके अलावा 340 गांवों को बागवानी विलेज बनाने की योजना है। राज्य में अनाज खरीद का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि 1966 के बाद से इस बार राज्य में सबसे अधिक 8 करोड़ 72 लाख क्विंटल अनाज की खरीद की गई। इसके अलावा फसलों का अधिकतम मुआवजा 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा न्यूनतम मुआवजा 250 से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया।

—————————————————————————————————————————————