रांची में होने वाले वैश्विक कृषि खाद्य सम्मेलन में १२ देशो के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

3,632 करोड़ रुपये की सहकारी विकास परियोजना से 50 हजार किसान लाभान्वित होंगे
September 7, 2018
e-Pashuhaat portal is instrumental in developing indigenous breeds
September 11, 2018
Show all

रांची में होने वाले वैश्विक कृषि खाद्य सम्मेलन में १२ देशो के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

रांची. 10 सितम्बर 2018

29-30 नवंबर को खेलगांव में हो रहे वैश्विक कृषि एवं खाद्य सम्मेलन में 12 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में 10 हजार से ज्यादा किसान और उद्यमी पहुंचेंगे। इनमें पांच हजार झारखंड के किसान और बाकी खाद्य-प्रसंस्करण उद्योग के निवेशक होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को उद्योग सचिव विनय चौबे और कृषि सचिव पूजा सिंघल ने सूचना भवन में दी।

साथ ही, झारखण्ड के मुख्यमत्री रघुवर दास ने चीनी कंपनियों को इस साल नवम्बर में होने वाले वैश्विक कृषि खाद्य सम्मेलन में आमंत्रित किया है।

उद्योग सचिव और कृषि सचिव ने ब्रोशर लांच किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि 19 सितंबर को 12 देशों के ब्रांड अंबेसडरों के साथ इस समिट के संबंध में बैठक होनी है। इसमें प्रदेश के 24 जिलों के लिए अलग-अलग पेवेलियन होंगे। सभी में उस जिले की विशेष फसल या फूड पर आधारित होंगे।
राज्य में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को मिलेगी गति : कृषि सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि झारखंड में हो रहे सम्मेलन का मकसद राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को गति देना है। इसके जरिए कृषि उपकरण, जैविक कृषि, हॉर्टिकल्चर, स्टार्ट अप, डेयरी, पॉल्ट्री और चारा पर उद्योग विकसित करने का होगा।
मेगा फूड पार्क की होगी नीलामी: विनय चौबे ने कहा, मेगा फूड पार्क की नीलामी जल्द कराई जाएगी। सरकार इसे चलाने के लिए योग्य निवेशक की तलाश कर रही है।

——————————————————————————————————————————-