दिल्ली देहात के 36 गांवों के किसान प्रतिनिधियों ने दिया “लैंड पूलिंग” को समर्थन

ADVANTAGES AND DISADVANTAGES OF AGRICULTURE TILLAGE
June 28, 2018
कई देशों ने अपने छात्रों को बीएयू में पढ़ाने का प्रस्ताव दिया है
July 2, 2018
Show all

दिल्ली देहात के 36 गांवों के किसान प्रतिनिधियों ने दिया “लैंड पूलिंग” को समर्थन

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

दिल्ली. 29 जून 2018

नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया के दिल्ली देहात मोर्चा ने आज लैंड-पूलिंग नीति के मुद्दे पर “स्वराज-चौपाल” आयोजित की। चौपाल में 36 गांवों से आये किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया एवं स्वराज इंडिया की “लैंड-पूलिंग” को लागू करने पर जारी मुहिम को पूर्ण समर्थन दिया। किसानों ने स्वराज इंडिया के नेतृत्व में के अपना 7 सूत्री मांग पत्र सरकार को सौंपने का फैसला लिया।

ज्ञात हो कि स्वराज इंडिया के मसले पर लैंड-पूलिंग को लेकर जारी मुहीम के दबाव में आकर सरकार ने 3 जुलाई को जनसुनवाई करने का फैसला लिया। स्वराज इंडिया का प्रतिनिधिमंडल किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को DDA के समक्ष रखेगा।

किसान सरकार के समक्ष रखेंगे 7 सूत्री मांगे

किसानों द्वारा जारी 7 सूत्री मांगों में किसानों से कोई विकास शुल्क न वसूलने, ज़मीन अवाप्ति पर 60 प्रतिशत विकसित भूमि देना, किसानों के लिए 5 एकड़ की सीमा से मुक्ति आदि प्रमुख मांगों को लैंडपुलिंग पॉलिसी में शामिल करने की मांग की।

पार्टी की दिल्ली देहात मोर्चा के अध्यक्ष राजीव यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों को सरकार नहीं मानती तो मजबूरन हम सबको मिलकर दिल्ली में एक व्यापक आंदोलन करना होगा।

—————————————————————————————————————————————–