भारत और नार्वे मछली पालन और डेयरी सेक्टर में सहयोग बढ़ाएंगे

मध्य प्रदेश में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खाद्य फलियां अनुसंधान केंद्र
February 16, 2017
Agri Minister lauds ICAR, urges for economically feasible agri models
February 17, 2017
Show all

भारत और नार्वे मछली पालन और डेयरी सेक्टर में सहयोग बढ़ाएंगे

एग्रीनेशन नेटवर्क 

नई दिल्ली|16 फरवरी 2017

Käse, Quarkकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने आज नार्वे के कृषि मंत्री जॉन जॉर्ज डेल से मुलाकात की। कृषि मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच मछली पालन और डेयरी सेक्टर में सहयोग की बहुत गुंजाइशन है। उनके मुताबिक दोनों  एक दूसरे को सी फूड एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी करने के लिए एक दूसरे का सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नार्वे, भारत में दूध के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए डेयरी के क्षेत्र में सहयोग करने पर विचार कर सकता है।

कृषि मंत्री ने नार्वे के इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-इकोनामी रिसर्च (एनआईबीआइओ) कृषि मंत्रालय द्वारा भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडू में क्लाइमावाटर, क्लाइमाराइस और क्लाइमाएडेप्ट पर किए जा रहे अनुसंधान कार्य की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नार्वे इन अनुसंधान कार्यों को भारत के अन्य राज्यों में भी करने पर विचार कर सकता है।

उन्होंने बताया कि 2014-15 में कृषि उत्पादों के नार्वे के साथ किए गए भारतीय व्यापार में 1.76 करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट शामिल है जो 2015-16 में बढ़कर 2.55  डॉलर हो गया। 2015-16 में 24.8 लाख  डॉलर का इंपोर्ट किया गया लेकिन दोनों देश अब  इसमें और बढ़ोतरी कर सकते हैं।

—————————————————————————————————————————-