केरल में बाढ़ से धान, केले, मसालों की फसल बर्बाद

नाबार्ड की कार्यशाला में डेयरी उद्यमिता विकास की जानकारी दी गई
August 23, 2018
किसानों के लिए कृषिकुंभ बड़ा मौका
August 29, 2018
Show all

केरल में बाढ़ से धान, केले, मसालों की फसल बर्बाद

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली. 28 अगस्त 2018

केरल की बाढ़ से 45,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पर धन, केला, मसाले और अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कृषि सचिव शोभना के पटनायक ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से इस बारे में केंद्र से कोष के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा गया है ताकि किसानों को राहत दी जा सके।

पटनायक ने पीटीआई भाषा से कहा, ”राज्य में करीब 45,000 हेक्टेयर में कृषि फसल खराब हो गई है। हमें भी इसी तरह की रिपोर्ट मिली है। फसलों से ज्यादा राज्य में मकानों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि 20,000 हेक्टेयर में धान की फसल नष्ट हुई है। गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 2,000 हेक्टेयर में इलायची जैसे मसालों की फसल प्रभावित हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले सप्ताह तक धान की बुवाई 57,000 हेक्टेयर में हुई थी, जो एक साल की समान अवधि के 62,000 हेक्टेयर से कम है।

—————————————————————————————————————————————-