उत्तराखंड में २३६ ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू

‘Stopping crop losses should be priority’
July 12, 2018
Swapping crops could save water and improve nutrition in India
July 16, 2018
Show all

उत्तराखंड में २३६ ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

देहरादून. 13 जुलाई 2018

उत्तराखंड सर्कार के ग्राम विकास विभाग ने ग्राम विकास अधिकारियों के 236 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को हरी झंडी दे दी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, ग्राम विकास अधिकारियों की 236 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही प्रारंभ करने जा रहा है।

इसी के साथ आयोग ऑनलाइन आवेदन निकालने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए साइंस, कामर्स और कृषि विज्ञान में स्नातक की योग्यता तय की गई है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 196 पदों की भर्ती पर फिलहाल पेच फंस गया है। ग्राम पंचायत राज अधिकारियों की योग्यता का अंतिम निर्धारण नहीं होने से फिलहाल इन पदों पर आवेदन नहीं मांगे जाएंगेदरअसल पंचायती राज विभाग इन पदों के लिए योग्यता बदलने जा रहा है। इसमें साइंस, कामर्स के साथ कला वर्ग के छात्रों को भी मौका दिया जा सकता है, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। इसलिए आयोग फिलहाल सिर्फ ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करवा रहा है।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इसी महीने के अंत तक ग्राम विकास अधिकारियों के फार्म ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इधर, आयोग एलटी के 12 सौ से अधिक पदों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग भी अगले सप्ताह शुरू करने जा रहा है।

—————————————————————————————————————————————-