आम महोत्सव में पंतनगर विवि की झोली में गए 6 पुरस्कार

सभी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होगा दूध
July 18, 2018
Non-Dairy Milk Source
July 20, 2018
Show all

आम महोत्सव में पंतनगर विवि की झोली में गए 6 पुरस्कार

 

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

देहरादून. 19 जुलाई 2018

पंतनगर विश्वविद्यालय को देहरादून में आयोजित ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव 2018 में छह पुरस्कार प्राप्त हुए। प्रदेश के कृषि एव उद्यान मंत्री, सुबोध उनियाल ने यह पुरस्कार महोत्सव में भाग ले रहे विवि के उद्यान अनुसंधान केन्द्र के संयुक्त निदेशक, डा. एके सिंह व उनकी टीम को दिए। इन पुरस्कारों में एक प्रथम पुरस्कार महोत्सव में सबसे अधिक 117 आम की प्रजातियां प्रदर्शित करने के लिए दिया गया।

शेष पांच पुरस्कारों में विभिन्न वगों में एक प्रथम और चार द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए। जो विशिष्ट एवं उच्च गुणवत्तायुक्त प्रजातियां प्रदर्शित करने के लिए दिए गए। यह सभी प्रजातियां विवि के उद्यान अनुसंधान केन्द्र, पत्थरचट्टा पर उत्पादित की जा रही हैं। इन्हें प्रतियोगिता के हाइब्रिड/एक्जोटिक समूह में रखा गया था। इस महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने प्रतिभागिता की थी। विवि के कुलपति प्रो. एके मिश्रा निदेशक शोध डा. एसएन तिवारी एवं अधिष्ठाता कृषि डा. जे. कुमार ने इन पुरस्कारों को प्राप्त करने पर उद्यान विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्हें बेमौसमी आम की प्रजातियां विकसित करने के प्रयासों को और तेज किए जाने के लिए कहा, ताकि लोगों को अगस्त माह के बाद भी आमों का स्वाद मिल सके।

—————————————————————————————————————————————–