मध्य प्रदेश में 5 सालों में अंडे और मांस का उत्पादन हुआ दोगुना

RMAI concluded annual Rural Conclave
March 1, 2018
IRRI to set a Regional Centre in Nellore
March 4, 2018
Show all

मध्य प्रदेश में 5 सालों में अंडे और मांस का उत्पादन हुआ दोगुना

एग्रीनेशन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली. 1 मार्च 2018

आर्थिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2015-16 की तुलना में अंडों के उत्पादन में 17़53 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सिलसिलेवार देखें तो राज्य में वर्ष 2012-13 में 8712 लाख अंडों का उत्पादन होता था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 9671 लाख हो गया। वर्ष 2014-15 में 11776 लाख, वर्ष 2015-16 में 14414 लाख और 2016-17 में यह आंकड़ा 16941 लाख पर पहुंच गया।

इसी तरह मांस उत्पादन के मामले में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वर्ष 20115-16 के मुकाबले वर्ष 2016-17 में 12़ 85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले पांच साल के ब्यौरे पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि वर्ष 2012-13 में मांस उत्पादन 40 हजार मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा 43 हजार मीट्रिक टन पर पहुंच गया। इसी तरह वर्ष 2014-15 में 48 हजार मीट्रिक टन, वर्ष 2015-16 में 59 हजार मीट्रिक टन मांस का उत्पादन हुआ। इसके बाद वर्ष 2016-17 में मांस का उत्पादन बड़ी छलांग लगाते हुए 79 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

—————————————————————————————————————————————–